बेटे को मारकर मजदूर बाप से 40 लाख मांग रहे थे

पुलिस ने पांचों को आरोपियों को दबोच लिया है


अलवर के भिवाड़ी में हाउसिंग बोर्ड सैक्टर 2 में रहने वाले परमेश जांगिड़ का बेटा यश नवीं कक्षा में पढ़ता था। 13 जनवरी को पांच लोगों ने यश का अपहरण किया और धारुहेड़ा ले गये। अपहृताओं में दीपक नाम का युवक यश का जानकार था और पहले भी कई बार साथ घूम चुका था। धारुहेड़ा में शराब पीने के बाद यश की हत्या कर दी गई और शव को नाले में छुपा दिया और फिर शुरु हुई फिरौती की कहानी।


चलो रहम किया 50 फीसदी डिस्काउन्ट, कैश आज ही ले आओ


हत्या के बाद आरोपियों में दीपक और साजिद ने साजिश रची कि अब मृतक के परिजनों से पैसे भी ऐंठे जायें। मृतक के मोबाइल से ही परिजनों को फोन कर कहा कि बेटा चाहिए तो 40 लाख दे दो। पहले तो पैसे लेकर कोलकाता बुलाया गया। फिर पीड़ित ने जब परेशानी बताई तो नई दिल्ली रेलवे स्टेशन बुला लिया। साथ ही ये धमकी दी कि अगर ज्यादा समझदारी की तो बेटे से हाथ दो बैठोगे। 

अब वो ऑडियो सुन लो जिसमें पैसे की मांग हो रही है, बाप जार-जार रो रहा है-




13 जनवरी को ही दर्ज हो गया था मामला

पीड़ित के पिता ने 13 जनवरी को देर शाम फूलबाग थाने में मामला दर्ज कराया था और कहा था कि बेटा सेन्ट्रल मार्केट कपड़े लेने गया था वहीं से अपहृत कर लिया गया है। फिरौती के लिए फोन आने के बाद पुलिस ने जाल बिछा दिया और आरोपियों को गिरफ्त में ले लिया। भिवाड़ी फूलबाग थानाधिकारी विक्रान्त शर्मा ने मामले का खुलासा किया।


आरोपियों की निशानदेही पर मिला शव

दो आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने पूछताछ की तो नाले में शव को छुपाया जाना बताया। शव को मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया। देर शाम बाकी के तीन आरोपियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। 

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours